-2.5 C
New York
Wednesday, February 5, 2025

Buy now

सिविल बारः विनय सिंह अध्यक्ष महामंत्री बने गौरव भारी गहमागहमी के बीच सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न

- Advertisement -


Chandauli, young writer। सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शनिवार को सम्पन्न हुआ। इस दौरान अध्यक्ष एवं महामंत्री पद पर 2277 के सापेक्ष 1195 मतदाता अधिवक्ता ने वोटिंग की। मतदान समाप्ति के मतगणना शुरू हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर विनय कुमार सिंह व महामंत्री पद पर गौरव सिंह निर्वाचित हुए। इसके अलावा अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। मतगणना सम्पन्न होते हुए अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर चंदौली कोतवाली पुलिस डटी रही।


सिविल बार एसोसिएशन चंदौली के वार्षिक चुनाव के क्रम में शनिवार भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह 10.30 बजे शुरू हुआ और शाम 4.30 बजे तक चला। इस दौरान 1195 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। देर शाम शुरू हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर विनय कुमार सिंह 621 मत पाकर निर्वाचित घोषित हुए, वहीं डा. बीरेंद्र प्रताप सिंह 566 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। महामंत्री पद पर गौरव सिंह 867 पाकर विजयी घोषित हुए, वहीं संदीप कुमार यादव को 316 मत पर ही संतोष करना पड़ा। चुनाव अधिकारी ने शेष पदों पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद पर अमित कुमार सिंह, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के दो पद पर रमेश चंद्र तिवारी तथा शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष 10 वर्ष के नीचे दो पद पर कृष्ण मुरारी यादव द्वारा अपना नाम वापस ले लेने के कारण संदीप सिंह व सत्येंद्र कुमार, संयुक्त मंत्री 3 पद पर सौरभ चंद्रा, राजीव कुमार शर्मा व शमशुज्जुहा, कोषाध्यक्ष पद पर प्रवीण कुमार तिवारी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। सदस्य कार्यकारिणी के 15 वर्ष से ऊपर 6 पद पर शशि शंकर सिंह, गोकुल प्रसाद, दुर्गेश कुमार पांडेय, संजीव श्रीवास्तव, श्रीनिवास पाण्डेय तथा विधि प्रकाश चौबे नामित हुए, वहीं सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे के 6 पदों पर केवल तीन ही नाम निर्देशन पत्र अमित तिवारी, अंकित मिश्र तथा तौसीफ खान ने दाखिल किया। इस प्रकार सदस्य कार्यकारिणी के भी सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव मतगणना के बाद वरिष्ठ समिति कपिलदेव सिंह, चंद्रमौलि उपाध्याय, नंदलाल प्रजापति, विनोद कुमार सिंह तथा शफीक खान ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। उधर, कोतवाल राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस कचहरी के अंदर व बाहर तैनात रही। 

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights