Young Writer, चंदौली। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि के नेतृत्व में रविवार को चंदौली नगर के व्यापारियों ने तिरंगा यात्रा निकाला और पूरे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान यात्रा के साथ डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों से पूरे नगर में देशभक्ति की लहर दौड़ पड़ी। इस दौरान उन्होंने आजादी के गौरवशाली इतिहास के बारे में नगरवासियों को जानकारी दी। बताया कि भारत माता के कई वीर क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर अंग्रेजों से आजादी छिनने का काम किया था। तिरंगा यात्रा पुनः निर्धारित स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस मौके पर व्यापारियों ने देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर क्रांतिकारियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
खुटहा में धूमधाम से निकला तिरंगा यात्रा
पड़ाव। क्षेत्र के साहूपुरी क्षेत्र में खुटहा प्रधान सर्वजीत पटेल और मनजीत सिंह पटेल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा बड़ी धूमधाम से डीजे के साथ निकाली गई, जो खुटहां से शुरू होकर मन्नापुर, फतेहपुर, व्यासपुर व चांदीतारा गांव से होते हुए व्यासजी और साहूपुरी जाकर समाप्त हुई। जिसमें स्कूल के बच्चों सहित 11 बटालियन एनडीआरएफ के जवान और ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित रहे। इस मौके पर योगेंद्र कुमार पटेल, जयप्रकाश सिंह, संजय सिंह, उदय पटेल, गौरी शंकर, संतोष गुप्ता, मोनू सैनी, सूरज कुमार आदि रहे।

शहाबगंज क्षेत्र में धूमधाम से मना आजादी का अमृत महोत्सव
शहाबगंज। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर क्षेत्र में ग्रामीणों व स्कूल के छात्र छात्राओं में तिरंगा यात्रा को लेकर काफी उत्साह है। इसी के तहत प्राथमिक विद्यालय कलानी के बच्चों, अध्यापकों व ग्रामीणों ने शनिवार को आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर प्रधान मुन्ना भास्कर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। जो प्राथमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर गांव की गलियों में फेरी लगा कर वापस विद्यालय प्रांगण में आकर समाप्त हुई। इस दौरान बच्चों व ग्रामीणों ने भारत माता की जय, बंदे मातरम, महात्मा गांधी अमर रहे। सरदार भगत सिंह अमर रहें के नारे लगाते चल रहे थे। इस बीच विजई विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊंचा रहे हमारा के तराने बजते रहे। इस दौरान प्रधानाध्यापक अखिलेश यादव, सहायक अध्यापक चन्द्रजीत यादव, अशोक, मंजू मौजूद रहे। वहीं क्षेत्र के योगेश्वर नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई जो ब्लॉक मुख्यालय होते हुए पेट्रोल पंप से वापस विद्यालय पहुंची। प्रबंधक विभा गिरी ने आजादी के इस पावन पर्व पर शामिल होकर 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराने की अपील किया। साथ ही दी बनारस पब्लिक स्कूल, सेंट जॉर्ज स्कूल के साथ ग्राम पंचायत अमरसीपुर में ग्राम प्रधान सिरताज अंसारी की देखरेख में तिरंगा यात्रा निकाली गई।वहीं भटरौल गांव स्थित लालमनी बाबूलाल मौर्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाला। वहीं तिरंगा यात्रा में प्रबंधक चंद्रशेखर सिंह, प्रधानाचार्य संतोष कुमार मौर्य, अजीत पांडेय, रामप्रसाद चौहान, चंद्रभान सिंह,संजीव, विवेक सुगम मौर्य, विंध्यवासिनी छात्र-छात्राएं शामिल थे।

हर घर तिरंगा फहराने के लिए कर रहे जागरूक
चकिया। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत वार्ड नंबर 9 के सभासद व वार्डवासियों इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार को नगर में बाइक से तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया। सभासद वैभव मिश्रा ने वार्ड व नगर के लोगों से अपील की कि 13 से 17 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा झंडा फहराये और आजादी के अमृत महोत्सव और 75 साल की सालगिरह को यादगार बना दे। इस दौरान जाहिद हुसैन, मोहम्मद आजाद, राजेश यादव, रमाकांत गौड़, अंकुर राय, मनीष सिंह, दरोगा पांडेय, अब्दुल रहीम, शमीम खान मौजूद रहे।
