21.4 C
Chandauli
Sunday, November 9, 2025

Buy now

तिरंगा यात्रा में मुसलमानों ने बुलंद किए हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे

- Advertisement -

मुगलसराय‚ धानापुर व सैयदराजा नगर में मुसलमानों ने निकाला तिरंगा यात्रा

Young Writer, चंदौली। मुगलसराय मिल्लत फाउंडेशन के तत्वाधान में यौमें आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को जुम्मे के नमाज के उपरांत जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद से मिल्लत फाउंडेशन के सदस्यों ने हाथ में तिरंगा लिए पूरे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान जुलूस का नेतृत्व मुफ्ती ए चंदौली जनाब नियाज अहमद कासमी साहब ने किया। जुलूस जामा मस्जिद से निकलकर नई सट्टी होते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया।

जुलूस में शामिल मुस्लिम बंधु हिंदुस्तान जिंदाबाद व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम अमर रहे का नारा लगा रहे थे। तत्पश्चात जुलूस लौटकर जामा मस्जिद पहुंचा, जहां मुफ्ती ए चंदौली जनाब नियाज अहमद कासमी ने आवाम को संबोधित किया। कहा कि मुल्क की आजादी के लिए हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सभी लोगों ने मिलकर कुर्बानी दी है। हम सभी उनके कुर्बानी को जाया नहीं होने देंगे। आज देश में मिल्लत, सद्भावना, एकता और मोहब्बत की बहुत जरुरत है। कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में जंगे आजादी में जवाहरलाल नेहरु, सय्यद अहमद मदनी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, मोहम्मद अली जौहर, सुरैया तैयब, भगत सिंह, आसिफ अली, अल्लामा इकबाल ,अशफाक उल्ला खान, शाहनवाज खान, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, युसूफ मेहर अली सहित अनगिनत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने मुल्क के आजादी के लिए अपना जो योगदान दिया है वह अविस्मरणीय है, इस मुल्क की तरक्की एकता को उनके नक्शे कदम पर चलकर ही पूरा किया जा सकता है।

तिरंगा सम्मान पदयात्रा में नफीस अहमद, अकील अहमद बाबू, आलीशान मसूर, इश्तियाक अहमद, शाहिद तौसीफ, जहांगीर गुडडू शेख, इलियास,नेहाल अख्तर, जुबेर अहमद, तनवीर अहमद, मुजाहिद अख्तर, नायाब अहमद, मोहम्मद जुनेद अशरफ, लारैब सिद्दीकी, ईसा खान, जमाल अख्तर, मु शमीम, अरमान, अशफाक, मोहम्मद कासिम एहतशा मुल हक आदि शामिल रहे।

धानापुर में जुमे की नमाज के बाद तिरंगा यात्रा निकालते मुस्लिम बंधु।
धानापुर में जुमे की नमाज के बाद तिरंगा यात्रा निकालते मुस्लिम बंधु।

मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
धानापुर/सैयदराजा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाला। जन जागरूकता गतिविधि के अंतर्गत ऐसे लग रहा है जैसे हर नागरिक तिरंगा अभियान में रम गया है। विभिन्न स्वयंसेवी, सामाजिक संगठनों के साथ ही धार्मिक संगठनों द्वारा भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के अनेक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मुस्लिम समुदाय के द्वारा कस्बे के थाना चौराहा, पोस्ट आफिस मार्ग, मुख्य बाजार से बस स्टैंड तक युवाओं, बुजुर्गों, बच्चों के साथ ही स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तिरंगा पैदल यात्रा में भाग लिया। तिरंगा पैदल यात्रा का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी रुस्तम खान ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भारत की पहचान और मान, सम्मान है यह लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर क्रांतिकारियों की याद दिलाता है। हम सभी भारत वासी हैं और राष्ट्रीय गरिमा से जुड़े इस तिरंगा अभियान में सभी मिलकर एक भाव के साथ शामिल हो सकते हैं। इस दौरान अरशद खान, राजन खान, गब्बू खान, अजहर खान, बाबू खान, कलीम खान, मोहसीन खान, सलमान, शोएब खान आदि लोग मौजूद रहे।

सैयदराजा। नगर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद से आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें नगर के सभी मस्जिद से आम लोग सहित सभी मदरसो के बच्चों व आम लोग शरीक हुए। यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे। हिंदुस्तान जिन्दाबाद के गगनभेदी नारो के साथ जुलुस पूरे नगर में भ्रमण किया जहा ऊत्तरी बाजार से होते हुए दक्षिणी बाजार से नगर के जीटी रोड पहुच शहीद स्मारक के समीप समाप्त हुआ।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights