कांवर गांव प्रथम व दूसरे स्थान रहा राममाड़ों ग्राम पंचायत
Young Writer, चंदौली। ग्राम पंचायतों में उम्दा काम करने वाले जिले के पांच ग्राम प्रधानों का चयन मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार के लिए किया गया है। ग्राम प्रधानों को गांवों के विकास के लिए अधिकतम 11 लाख व न्यूनतम दो लाख रुपये धनराशि दी जाएगी। इसके मद्देनजर ग्राम पंचायतों की आईडी, बैंक खाता संख्या की डिटेल भेज दी गई है। शासन स्तर से सीधे खाते में पुरस्कार की राशि पहुंचेगी। शासन स्तर से ग्राम पंचायतों में विकास के लिए धनराशि मुहैया कराई जाती है। इसकी मानिटरिंग भी होती है।
इसमें जिले के पांच गांवों का प्रदर्शन काफी उम्दा रहा। इस पर पांचों ग्राम प्रधानों का चयन मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार के लिए किया गया है। इससे प्रधान गदगद हैं। वहीं गांवों में विकास को रफ्तार मिलने की उम्मीद भी जग गई है। शासन स्तर से मिलने वाली ईनाम राशि से ग्राम पंचायतों का विकास कराया जाएगा। इन ग्राम प्रधान का हुआ चयन चहनियां ब्लाक के कांवर गांव की ग्राम प्रधान धीरज सिंह पहले पायदान पर हैं। गांवों में नाली, सड़क, पेयजल आदि की सुविधा मुकम्मल है। गांव को यूनिसेफ की ओर से गोद लिया गया है। गंगा किनारे स्थित कांवर गांव में नमामी गंगे योजना भी रफ्तार मिलने की उम्मीद जग गयी है। शासन स्तर से मिलने वाली इनाम राशि से ग्राम पंचायतों का विकास कराया जाएगा। चहनियां ब्लाक के कांवर गांव की ग्राम प्रधान धीरज सिंह पहले पायदान पर हैं। शासन स्तर से ग्राम पंचायत के विकास के लिए 11 लाख रुपये मिलेंगे। दूसरे स्थान शहाबगंज ब्लाक के राममाड़ो ग्राम पंचायत के प्रधान पवन प्रताप सिंह दूसरे स्थान पर हैं। ग्राम पंचायत के विकास के लिए नौ लाख मिलेंगे। सकलडीहा ब्लाक के नई कोट के प्रधान वीरेंद्र कुमार सूची में तीसरे पायदान पर हैं। ग्राम पंचायत को सात लाख तक ईनाम की धनराशि मिलेगी। शहाबगंज ब्लाक के खास गांव के प्रधान कमलेश यादव चौथे स्थान पर हैं। ग्राम पंचायत को चार लाख रुपये ईनाम मिलेगा। चकिया ब्लाक के डहिया ग्राम पंचायत के राकेश गुप्ता पांचवें स्थान पर हैं। ग्राम पंचायत में बेहतर काम करने पर दो लाख रुपये का इनाम मिलेगा।
पांच ब्लाकों में नहीं मिला कोई योग्य प्रधान
चंदौली। मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार की कसौटी पर जिले के चार ब्लाकों के प्रधान ही खरे उतर सके। इसमें चंदौली, नियामताबाद, बरहनी, धानापुर व नौगढ़ में इसके लिए कोई योग्य प्रधान नहीं मिला। इसकी वजह से इन गांवों के किसी भी प्रधान का नाम सूची में शामिल नहीं है। प्रधान संघ के अध्यक्ष पवन प्रताप सिंह ने बताया कि ईनाम की राशि सभी ग्राम पंचायतों को प्राप्त हो चुकी है‚ जिसका उपयोग ग्राम पंचायत के विकास व जनकल्याण की दिशा में किया जाएगा।