Young Writer, मुगलसराय। एशिया की टॉप 100 इंफ्लूएशियल वूमेन अवार्ड 2021 से स्थानीय नगर की हुमा तनवीर को सम्मानित किया गया है। हुमा को इस सम्मान की जानकारी वर्चुअल कांफ्रेंस के जरिए दी गयी। सम्मान मिलने से हुमा के परिवार सहित आसपास को लोगों में खुशी का माहौल है। वहीं हुमा ने नगर के साथ ही जनपद का भी सम्मान बढ़ाया है।
स्थानीय नगर के कसाब महाल की रहने वाली हुमा तनवीर एक अन्तर्राष्ट्रीय लेखिका है। जिनके द्वारा लिखी गई आठ किताबों में छह किताबें अमेरिका, इंग्लैंड और जर्मनी से प्रकाशित हो चुकी हैं। वहीं एक किताब भारत में प्रकाशित हुई है। इसके अलावा उनकी एक किताब अभी प्रकाशन के लिए जा चुकी है। इतने कम उम्र में हुमा तनवीर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर के न सिर्फ अपना बल्कि जनपद का भी नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। एशिया टॉप 100 इन्फ्लुएंशियल वूमेन अवार्ड, 2021 के नामांकन सितंबर में शुरू हुए और पूरे एशिया से 300 से अधिक नामांकन प्राप्त किए गए। चयन समिति ने विभिन्न व्यवसायों, देशो, और समुदायों से टॉप 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं का चयन किया। हुमा तनवीर का चयन बतौर लेखिका किया गया। मुख्य अतिथि हिरांशी शाह (चार्टर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ आर्बिट्रटर्स, यूनाइटेड किंगडम के एसोसिएट सदस्य) की उपस्थिति में एक वर्चुअल समारोह में सभी 100 नामों की घोषणा की गई। यह अवार्ड समारोह क्राउन टाइम्स संगठन द्वारा आयोजित किया गया। बता दें हुमा तनवीर 19 वर्ष की उम्र में वह लैम्बर्ट पब्लिशिंग हाउस, जर्मनी के साथ दो बुक डील साइन करने वाली सबसे कम उम्र की अंतरराष्ट्रीय लेखिका बन गई थी।