चंदौली। जनपद में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें अब फिरोजाबाद जिले में बतौर पुलिस अधीक्षक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके कार्यकाल के दौरान चंदौली में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। जिनकी सराहना आम जनता के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों ने भी की।
आदित्य लांघे के नेतृत्व में जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। और कई बड़े मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा हुआ। उनके कार्यकाल को प्रभावी और सराहनीय बताया। गया वहीं चंदौली के नए पुलिस कप्तान के रूप में वाराणसी में तैनात अपर पुलिस उपायुक्त आकाश पटेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आकाश पटेल के पास प्रशासनिक अनुभव के साथ-साथ कानून-व्यवस्था संभालने का अच्छा रिकॉर्ड माना जा है। उनके आगमन से जिले में पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई जा रही है।

