17.7 C
Chandauli
Thursday, February 12, 2026

Buy now

चंदौलीः बेखौफ चोरों ने घर को बनाया निशाना, नकदी व जेवर पर किया हाथ साफ

- Advertisement -

Young Writer,चंदौली। कड़ाके की ठंड पड़ते ही चोरी का सिलसिला शुरू हो गया है। बेखौफ चोरों ने मुगलसराय थाना अंतर्गत जलीलपुर चौकी क्षेत्र के चौरहट गांव में रविवार की देर रात एक घर से पन्द्रह हजार नगद व ढाई लाख के जेवर पर हाथ साफ़ कर दिया। सुबह इसकी जानकारी परिजनों को हुआ तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।
बताते है कि चौरहट गांव निवासी रिजवाना बेगम रविवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गयी। इसी दौरान बेखौफ चोरो ने आलमारी में रखे ढाई लाख के जेवर औऱ 15 हजार नगदी पर हाथ फेर दिया। सुबह जब नीद खुली तो रिजवाना बेगम को अपने घर में चोरी होने की आशंका हुई। जब उसने कमरे में रखी आलमारी देखी तो ताला टूटा हुआ था। उन्होंने ने तत्काल घर में रह रहे अन्य सदस्यों को चोरी होने की जानकारी दी जब आलमारी में रखे सामानों को देखने लगी तो पता चला की पंद्रह हजार रुपये नगद व ढाई लाख का जेवर चोरी की गई है। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस जांच पड़ताल कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी है। वहीं परिजनों का कहना है कि चोर छत के रास्ते घर मे प्रवेश किये है। परिजनों ने चोरी होने की लिखित तहरीर कोतवाली में दे दी है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights