चंदौली। पुलिस लाइन में नवागत पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल बुधवार को पत्रकारों से रूबरू हुए साथ ही जिले की कानून व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। साथ ही आम नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगा।
उन्होंने कहा कि जनपद में अपराधियों और बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती से निपटा जाएगा। इसके अलावा जनपद को जाम और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिससे आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर ही एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल बनाया जा सकता है। और इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।

