24.1 C
Chandauli
Sunday, March 15, 2026

Buy now

पुट्टी की बोरियों में छिपाकर ले जाई जा रही शराब बरामद

- Advertisement -


चंदौली। सैयदराजा पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एनएच-19 हाईवे पर एक ट्रक से पुट्टी की बोरियों के पीछे छिपाकर ले जाई जा रही 710 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 6325.92 लीटर है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। उक्त मामले का खुलासा सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने पुलिस लाइन में किया।
उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्रा, स्वाट टीम प्रभारी रामजनम यादव और सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बरठी कमरौर स्थित पेट्रोल पंप के पास चेकिंग शुरू की।चेकिंग के दौरान पेट्रोल भरवाने के लिए रुके ट्रक नंबर छस्01।थ्3253 की तलाशी लेने पर पहले पुट्टी की बोरियां मिलीं, लेकिन गहन जांच में उनके पीछे 710 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसी दौरान ट्रक को लोकेशन देने के लिए साथ चल रही महिन्द्रा बोलेरो  से एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ट्रक चालक अली बक्श (27) निवासी दुमका, झारखंड तथा बोलेरो चालक मुरताज अंसारी (40) निवासी देवघर, झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सैयदराजा में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights