26.7 C
Chandauli
Monday, February 16, 2026

Buy now

हाथ धोने के दौरान तालाब में डूबने से युवक की मौत, मचा कोहराम

- Advertisement -


चकिया। कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के शिव मंदिर पोखरे पर महाशिवरात्रि के दिन तालाब में हाथ पैर धोने के दौरान 35 वर्षीय सुरेश गहरे पानी में चला गया जहां डूबने से उसकी मौत हो गयी। आनन फानन में उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई। सुरेश की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सिकंदरपुर गांव निवासी स्वर्गीय मोहन के चार पुत्रों में दूसरे नंबर का पुत्र सुरेश मजदूरी करके परिवार का जिवकोपार्जन करता था। रविवार को सायं 4 बजे के आसपास सुरेश गांव के शिव मंदिर पर दर्शन करने गया हुआ था। दर्शन से पूर्व सुरेश पास ही तालाब में हाथ पैर धोने लगा इस दौरान फिसलकर वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा जिसे बचाने के लिए आसपास के लोगों ने तालाब में छलांग लगा दी और उसे बाहर निकालकर आनन-फानन में चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आए जहां।  इमरजेंसी मे तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि युवक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है इसके बाद भी मौत का कारण पता चल पाएगा। सुरेश की मौत से पत्नी निर्जला सहित बच्चे और भाइयों का रो रो कर बुरा हाल था।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights