22.4 C
Chandauli
Wednesday, March 11, 2026

Buy now

Chandauli:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यथार्थ नर्सिंग कॉलेज में योग शिविर एवं मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

- Advertisement -

चंदौली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में शनिवार को विशेष योग शिविर व योग मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षक सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6 बजे योग मैराथन से हुई। जो कॉलेज परिसर से होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः कॉलेज में समाप्त हुआ
इस दौरान प्रबंधक डॉ० धनंजय सिंह ने कहा कि मैराथन का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य अनुशासन और योग के प्रति जागरूकता फैलाना हैं। प्रशिक्षित योगाचार्य नवीन कुमार गुप्ता व माधवी पाण्डेय द्वारा विभिन्न योगासन ताड़ासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति आदि कराए गए। योग के अभ्यास के दौरान उन्होंने सभी को नियमित योग करने के महत्व के बारे ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है। यह मन और शरीर, विचार और कर्म, संयम और पूर्ति मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य का प्रतीक है। आज की युवा पीढ़ी को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ० जेनेट जे रमाकांत, धर्मेन्द्र सिंह, सोनी चौहान, आकृती यादव, नीलम यादव, रिंकू मौर्या, वंदना पाठक, अनुराधा प्रजापति, अर्चना राज, रीता पाल इंदु पाल, आरती चौहान, विकास यादव, अभिषेक पांडे, गज़ाला, अचल वर्मा, प्रगति, सताकशी, मधु सेठ, जूली कुमारी, विजयलक्ष्मी शिवमाया, मैनेजर सोनी, मोहित मौर्य, मोहित शर्मा, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights