23.9 C
Chandauli
Sunday, March 22, 2026

Buy now

Chandauli:आदित्य मैटर्निटी हॉस्पिटल में जन्मदिन के साथ भव्य रामायण पाठ का आयोजन

- Advertisement -


चंदौली। मुख्यालय स्थित आदित्य मैटर्निटी हॉस्पिटल में रविवार को भव्य रामायण पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। जिसके बाद विद्वान आचार्यों द्वारा श्रीरामचरितमानस का मधुर पाठ किया गया। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण व्याप्त रहा और श्रद्धालु भगवान श्रीराम के भजनों व चौपाइयों को सुनकर भाव-विभोर हो उठे।
रामायण पाठ के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही जिससे पूरा क्षेत्र आस्था और भक्ति से सराबोर हो गया। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने पूरे मनोयोग से कथा का श्रवण किया। और धार्मिक वातावरण का आनंद लिया। हॉस्पिटल द्वारा श्रद्धालुओं के बैठने पेयजल और अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया था।

कार्यक्रम के समापन पर विधिवत आरती की गई। जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीराम से सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। देर रात तक श्रद्धालु वहीं रुके रहे और प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया।प्रबंधक पंकज पांडेय ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। और लोगों में आपसी प्रेम व भाईचारे की भावना मजबूत होती है। अनिल कुमार पांडेय, आदित्य नारायण पांडेय, डॉ विजय लक्ष्मी, भगवंती देवी, सुरेंद्र तिवारी, जितेंद्र द्विवेदी, नीतू पांडेय, प्रशांत पांडेय, कृष्णा पांडेय, आदि उपस्थित रहे।
इनसेट——
आदित्य मैटर्निटी हॉस्पिटल में मना जन्मदिन
चंदौली। मुख्यालय स्थित आदित्य मैटर्निटी हॉस्पिटल में प्रबंधक पंकज पांडेय ने अपने बेटे आदित्य नारायण का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर केक काटकर उपस्थित लोगों का मुंह मीठा कराया गया। हॉस्पिटल के स्टाफ व रिश्तेदारों ने बच्चे की लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के साथ ही भव्य रामायण पाठ का भी आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति का आनंद लिया। पूरे माहौल में उत्सव और आस्था का सुंदर संगम देखने को मिला।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights