सकलडीहा। सड़क फोर लेने निर्माण के दौरान सकलडीहा राजवाहा तोड़कर चौड़ीकरण किया जा रहा है। जेसीबी से खुदाई के दौरान जल निगम की पाइप दो भाग में बट गया है। जिसके कारण सधन तिराहा से लेकर ईटवा तक के दुकानदार और राहगीर पेयजल की समस्या से परेशान है। सोमवार को दुकानदारों के विरोध प्रदर्शन के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। जिसे लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया है।
चंदौली से सैदपुर वाया सकलडीहा में सड़क चौड़ीकरण कर नव निर्माण किया जा रहा है। सकलडीहा कस्बा में भी सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। सघन तिराहा पर कार्यदाई संस्था की ओर से सकलडीहा राजवाहा की पुलिया तोड़कर नई पुलिया निर्माण किया जा रहा है। इसी दौरान वहा से गुजर रही जलनिगम की पाइप एक सप्ताह पूर्व क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे सघन क्षेत्र के दुकानदारों और घरों के साथ ही इटवा गांव में पानी नहीं पहुच पा रहा है। जिसे लेकर दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन किया।व्यापारियों ने आरोप लगाया कि तहसील से लेकर जिला स्तरीय अधिकारी इसी मार्ग से होकर गुजर रहे है। इसके बाद भी समस्या को लेकर अनजान बने हुए है। व्यापारियों ने चेताया कि शीध्र ही पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं किया गया तो व्यापारी आन्दोलन के लिये सड़क पर उतरने के लिये मजबूर होंगे। उधर एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि विभागीय अधिकारी के साथ कार्यदायी संस्था को को बुलाकर पेयजल आपूर्ति शीध्र शुरू कराया जायेगा।