चंदौली। यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर हुए धरना-प्रदर्शन के बाद लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने की। इस अवसर पर संगठन विस्तार के तहत कई पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
जिला प्रभारी के रूप में रामललित वाराणसी मंडल महासचिव के रूप में कमलेश सिंह तथा अर्जुन प्रसाद आर्य को प्रदेश सचिव का प्रमाण पत्र सौंपा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अर्जुन प्रसाद आर्य को मान्यवर कांशीराम के कैडराइज एवं प्रबुद्ध वर्ग को पार्टी से जोड़ने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि जो भी लोग पार्टी की विचारधारा से जुड़कर तन, मन और धन से सहयोग करना चाहते हैं, उन्हें संगठन में सम्मानपूर्वक स्थान दिया जाएगा।कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष इंदु मेहता, रामलाल मौर्य, अभिषेक, दीपक तथा चंदौली जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार मौर्य सहित राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला कमेटी के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

