35.5 C
Chandauli
Saturday, May 31, 2025

Buy now

एसडीआरएफ फायर ब्रिगेड की टीम ने 15 घंटे रेस्क्यू कर दोनों बहनों के शव को किया बरामद, हृदय विदारक घटना से गांव ने शोक की लहर

- Advertisement -


नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के काशीपुरा नई बस्ती गांव के पास नहर में डूबी दो बहनों के शव मंगलवार एसडीआरएफ फायर ब्रिगेड और स्थानीय गोताखोरों की मदद 15 घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद बरामद किया गया। दोनों के शव को घर पहुचे ही परिजनों में कोहराम मच गया। साथ ही इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
दरसअल नई बस्ती वार्ड नंबर 3 निवासी पन्नालाल की 21 वर्षीय बेटी संगीता और 12 वर्षीय अनीता सोमवार को नहर पर कपड़ा धोने गई थीं। उसी समय अनीता का पैर फिसलने से वह डूबने लगी। उसे बचाने के प्रयास में संगीता भी गहरे पानी में समा गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पानी के तेज बहाव के कारण शव नहीं मिल सके, जिसके बाद नहर के पानी को बंद कराया गया। मंगलवार तड़के पानी का स्तर कम होने पर दोनों के शव उसी स्थान के पास मिले जहां वे डूबी थीं। अलीनगर थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। विधिक कार्यवाई की जा रही है।
इनसेट——
ग्रामीणों ने गंगा नहर पर सुरक्षा की मांग
चंदौली। एक दो बहनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया हैं। साथ ही घर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव वालों ने जिला प्रशासन से गंगा नहर पर सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। वही पुलिस और प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और नहर के किनारे सुरक्षित स्थानों पर ही जाने की अपील की है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights