0.2 C
New York
Monday, February 3, 2025

Buy now

किसानों व नौजवानों का हित सपा में निहितः श्यामलाल

- Advertisement -

समाजवादी जनसंदेश यात्रा का जनपद के मुगलसराय में हुआ भव्य स्वागत

Young Writer, चंदौली। सपा के प्रदेश महासचिव श्यामलाल पाल समाजवादी जनसंदेश यात्रा लेकर शुक्रवार को चंदौली जनपद आए। इस दौरान मुगलसराय में जिले के सपाइयों ने यात्रा का नेतृत्व कर रहे श्यामलाल पाल का जोरदार स्वागत किया। साथ ही अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प को दोहराया। वहीं बसपा के मुगलसराय के विधानसभा इकाई अध्यक्ष रामआसरे पाल अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली।
इस दौरान सपा प्रदेश महासचिव श्यामलाल पाल ने कहा कि यह सरकार किसानों, नौजवानों, गरीब-मजदूर, अतिपिछड़ों, पिछड़ों, शोषित, दलितों की दुश्मन है। 2022 में इस ज़ालिम सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। प्रदेश में सर्वसमाज का सम्मान और हित सिर्फ समाजवादी पार्टी में ही निहित है। पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश के विकास व तरक्की के लिए यह जरूरी है कि समाजवादी पार्टी सत्ता में लौटे। क्योंकि दलित, अतिपिछड़ों को सपा ने ही उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व व भागीदारी देने का काम किया है। ऐसे में हम सभी को सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित होना होगा। सपा जिलाध्यक्ष सत्य नरायन राजभर ने सपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि एकजुट होकर ही विधानसभा चुनाव की चुनौती को पार पाया जा सकता है। इस दौरान पूर्वद विधायक बब्बन सिंह चौहान, परवेज अहमद, चंद्रशेखर यादव, नफीस अहमद, सुदामा यादव, अयूब खां, सुधाकर कुशवाहा, दिलीप पासवान, गार्गी पटेल, बाबूलाल यादव, चंद्रभानु यादव, योगेंद्र यादव चकरु यादव, इन्द्रेश यादव, महेंद्र पाल, डा. संजय पाल जित्तन देवी पाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights