21.4 C
Chandauli
Tuesday, January 27, 2026

Buy now

चंदौली-कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस ने नगर में किया पैदल गस्त, लोगो को सुरक्षा व्यवस्था का कराया एहसास

- Advertisement -


चंदौली। कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिए सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर में पैदल गस्त किया और व्यापारियों व लोगो से वार्ता कर उनको सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया।
इस दौरान उन्होंने बाजार के प्रमुख त्रिमुहानिओ पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की जांच के साथ व्यपारियो से संवाद स्थापित कर कहा कि सभी व्यापारी अपने-अपने दुकान के सामने कैमरा जरूर लगाएं। और उसको समय- समय पर साफ करते रहे। इससे बाजार में भ्रमण करने वाले संदिग्ध व अन्य लोगो के गतिविधि पर नजर रखी जा सके। वही पैदल गश्त के दौरान उन्होंने आम जन को आश्वस्त कराया और सुरक्षा, शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील किया। कहा कि बाजार में कोई भी व्यक्ति बाजार में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहा है। अथवा कोई व्यक्ति संदिग्ध दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दे पुलिस ऐसे लोगो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेगी।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights