6.6 C
New York
Tuesday, February 4, 2025

Buy now

चंदौली सड़क हादसे में घायल गाय पर तड़प कर तोड़ रही दम,नही पहुची चिकित्सकों की टीम

- Advertisement -


चंदौली। सरकार की तरफ से गायों के लिए तरह-तरह की योजनाएं संचालित हो रही है। और उनके खाने पीने के लिए गौवंशो में विवेष व्यवस्था किया जा रहा है। तो वही हिंदू सनातन धर्म में गाय को गौ माता कहते है। धर्म शास्त्रों में लिखा है। कि गाय के शरीर मे 33 करोड़ देवी देवता निवास करते हैं। गाय पूज्यनीय है। लेकिन गायों की हालात दिनों दिन बद से बदतर होते जा रहे हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव के समीप सड़क दुर्घटना में घायल गाय सड़क पर तड़प रही है। जिसका पुश्तहाल जानने के लिए कोई नही है।इलाज़ के आभाव में घायल गाय चिलचिलाती धूप में तड़प रही है। लोगो का कहना है कि रति में किसी वाहन की चपेट में आने से गाय गंभीर रूप से घायल हो गयी है। उसके दोनों पैर में चोट लगने के कारण सड़क पर घायलवस्था में तड़प रही है। कहा कि इसी राते अधिकारियों का आना जाना होता है। लेकिन अभी तक इसके उपचार के लिए कोई चिकित्सकों को टीम नही आई है। लोगो ने घायल गाय लिए उचित उपचार की मांग किये है। इस दौरान उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महेश चंद्रा ने बताया कि बिछिया गांव के समीप घायल गाय की सूचना मिली है जल्द ही उसको गौ आश्रम भेज कर उसका इलाज कराया जाएगा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights