32.8 C
Chandauli
Tuesday, July 8, 2025

Buy now

जिंदगी की भागदौड़ में समाज और परिवार छूट रहे पीछेः संजय सिंह

- Advertisement -


समाजसेवी अजय प्रताप सिंह ने वृद्धजनों को हर संभव मदद का दिया आश्वासन
 चंदौली। मुख्यालय स्थित वृद्धाश्रम में रविवार को समाजसेवी व आयकर विभाग अजय प्रताप सिंह की ओर से वृद्धजनों को फल एवं कपड़ा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सदर ब्लाक प्रमुख संजय सिंह बबलू सहित अन्य अतिथियों ने वृद्धजनों में फल और कपड़ा वितरित किया। साथ ही साथ आने वाले दिनों हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय सिंह बबलू ने कहा कि आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इतने आगे बढ़ जा रहे हैं। कि समाज और परिवार पीछे छूट जा रहा है। इसके फलस्वरूप आज हर जिले में वृद्धाश्रम की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। लेकिन आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो परिवार से छूट चुके लोगों का जिम्मा उठाने को तैयार है। आयकर विभाग के अजय प्रताप सिंह ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है। वृद्धजनों की सेवा करने के लिए पूर्वजों से प्रेरणा मिली है। कहा कि वृद्धजनों की सेवा से जो खुशियां मिलती है। उसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। इसलिए सभी के सभी वर्ग के लोगों को वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों के साथ खुशियां बांटनी चाहिए। इससे उनको परिवार का एहसास होगा और वह दिल से दुआएं देंगे। इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र कुमार मौर्य, वृद्धाश्रम के प्रबंधक आकाश सिंयादव, विजय प्रताप, अलख तिवारी, विवेक कुमार सिंह, आनंद प्रकाश सिंह, राहुल सिंह, ग्राम प्रधान बहादुर यादव, पंकज सिंह, अभिलाष सिंह, रोहित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights