16.5 C
Chandauli
Tuesday, February 10, 2026

Buy now

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

- Advertisement -


चंदौली/नियामताबाद अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव के समीप सोमवार की देर रात ट्रक के चपेट में आने से 44 वर्षीय बाल मुकुंद अग्रहरि की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के छोटे भाई चंदन अग्रहरि के तहरीर पर पुलिस अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुट गई।
बताते हैं कि कमालपुर निवासी बालमकुंद अग्रहरि 44 वर्ष अपने पड़ोसी नीरज मोदनवाल उर्फ निक्की 25 वर्ष के साथ सोमवार की देर शाम घर से बाइक से वाराणसी जा रहे थे। सरेसर गांव के समीप ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। तभी तेज गति से पीछे से आ रही ट्रक की चपेट में आने से बालमुकुंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नीरज मोदनवाल उर्फ निक्की घायल हो गए। मौका पाकर ट्रक चालक ट्रक सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।युवक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटे भाई चंदन अग्रहरि व अमर दीप है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुट गई।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights