Young Writer, नौगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा अभियान के अन्तर्गत ग्राम्या संस्थान की ओर से बुधवार को विश्व एड्स दिवस मनाया गया। नौगढ़ थाने से बाजार तक तक मोमबत्ती जुलूस निकाला, जिसका शुभारंभ ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव, प्रधान प्रतिनिधि जय प्रकाश सिंह एवं संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह ने संयुक्त रूप सेे किया जुलूस निकाला और बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह ने कहा कि विश्व एड्स दिवस है जिसके प्रति हम सभी को जागरूक होना होगा। साथ ही महिला पुरुष के नाम पर लड़की लड़का के नाम पर किसी धर्म के नाम पर जाति के नाम पर क्षेत्र के नाम पर किसी में भेदभाव नहीं होना चाहिए।
महिलाओं पर हो रहे शोषण और हिंसा के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए 25 नवंबर अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस से 16 दिसंबर निर्भया दिवस तक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि महिलाओं पर होने वाली हिंसा बंद हो उनको भी सम्मान के नजरिए से देखा जाए लड़की लड़का में भेदभाव को खत्म करना। सरकार द्वारा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 लाया गया, लेकिन उसका सही तरीके से अनुपालन नहीं हो रहा है। सुरेंद्र ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत साइकिल रैली, पपेट शो, बैठक, गोष्टी, मोमबत्ती जुलूस, आदि गतिविधियों के माध्यम से महिला हिंसा पर आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है। रैली में लालतापुर, बसौली, डुमरिया, झुमरिया, मझगावां, गोलाबाद, देवरा,ठटवां,अमदहां आदि गांव से सर्वेश, चांदनी, प्रीति, अंजू, आंचल, अंजलि ज्योति सुनीता कंचन पंकज, मोहित, सचिन, लालू एवं संस्थान से नीतू त्रिभुवन रामविलास, सुनील, मन्न,ू रिंकू, मंजू आदि लोग शामिल रहे।