30.2 C
Chandauli
Sunday, April 5, 2026

Buy now

पति ने पत्नी को लोहे की रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट,जलेबियाँ मोड़ जंगल से कोतवाली ने पुलिस शव किया बरामद

- Advertisement -


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया खुर्द गांव में शनिवार की रात पति ने अपने पत्नी की लोहे की रॉड से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। साथ ही उसके शव को बोरे में भरकर वाहन से चकिया जंगल मे फेक दिया। माइक पक्ष के सूचना पर पहुची सदर कोतवाली पुलिस ने पति को बिछिया खुर्द से गिरफ्तार कर लिया। और मृतिका के शव को जलेबियाँ मोड़ से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते है कि चकिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच निवासी राधेश्याम की पुत्री सोनी 29 वर्ष का विवाह सात वर्ष पूर्व बिछिया खुर्द गाँव निवासी राम लखन खरवार के बेटे गौतम खरवार के साथ रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। घरेलू विवाद को लेकर दोनों में कई दिनों से अनबन चल रही थी। जिसको लेकर पति गौतम ने देर रात पत्नी सोनी को लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दिया। साथ ही उसके शव को बोरे में भरकर चार पहिया वाहन से चकिया क्षेत्र के जलेबियाँ मोड़ के जंगल मे फेंक दिया। मायके पक्ष का दो दिन से मृतिका सोनी से संपर्क नहीं हो पा रहा था। जिससे परिजन चिंतित हो गए। और किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए लिए सदर कोतवाली पहुंचे। वहां उन्होंने सदर कोतवाली पुलिस से मदद की गुहार लगाई। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल मामले की जांच में जुट गई। और परिजनों के साथ बिछिया खुर्द गांव पहुच कर आरोपी पति को हिरासत में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ किया। जहा उसने बताया कि पत्नी की लोहे की रॉड से हत्या कर सबूत मिटाने के लिए शव को चार पहिया वाहन में रखकर नौगढ़ के जंगल में फेंक दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया पुलिस कार्यवाई में जुट गई है। इस बाबत सदर कोतवाल ने विजय बहादुर ने बताया कि मृतिका सोनी के शव को जलेबियाँ मोड़ से बरामद कर लिया गया है। साथ ही शव को कब्जे कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights