चंदौली। थाना सकलडीहा क्षेत्र के ग्राम दीनदासपुर निवासी मिथुन के बैंक खाते से 30 मार्च को ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के दौरान गलती से 85,000 अज्ञात खाते में ट्रांसफर हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही साइबर सेल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित खाते को होल्ड करा दिया। साथ ही पीड़ित को पैसा वापस करा दिया।
तकनीकी प्रयासों और सतत निगरानी के बाद पूरी धनराशि सुरक्षित वापस कर दी गई। अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस और साइबर टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें,ओटीपी या बैंक जानकारी साझा न करें। और संदिग्ध लिंक से बचें। किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।

