21 C
Chandauli
Friday, October 17, 2025

Buy now

मिशन शक्तिःएसपी ने कुशल खिलाड़ी को किया सम्मानित

- Advertisement -


चंदौली। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत गुरुवार को शिविर पुलिस लाइन चन्दौली के नवीन सभागार में पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन दिगम्बर कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी की उपस्थिति में जयपुरिया स्कूल की छात्राओं को सम्मानित व जागरूक करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की 11 छात्राओं (जो सीबीएससी नेशनल कबड्डी चैम्पियनशिप में ब्रोंज मेडल हासिल करने वाली) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के दृष्टिगत छात्राओं को पावरप्वाइंट व लघु फिल्म के माध्यम से जागरूक किया गया। महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं व बालिकाओं को सेल्फ डिफेन्स की कार्यशाला का आयोजन कर उन्हें सेल्फ डिफेंस सिखाया गया। साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में जागरुक किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी आदित्य लांग्हे ने स्कूली बच्चों से बातचीत कर उन्हें भविष्य के लिए मार्गदर्शन किया। साथ ही सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव और नशे से दूर रहने जैसे कई महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा किया। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने और सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी। साथ ही यह भी बताया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए है और उन्हें सहयोग देना है। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन दिगम्बर कुशवाहा ने छात्राओं को बताया कि’ सभी थानों में महिलाओं की सुरक्षा व सहायता हेतु एक मिशन शक्ति केन्द्र बनाया गया है, जहाँ पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण किया जाता है। क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं को पंपलेट वितरण करवाते हुए उन्हें बताया कि अपने आत्मसम्मान के साथ किसी प्रकार का समझौता न करें।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights