चंदौली। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एक दिवसीय दौरे पर चंदौली आ रहे हैं। जहा वो जनता को संबोधित करेंगे औऱ जिले के लिए। लगभग 900 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेगें। जिलाधिकारी ईशा दुहन ने बताया कि मुख्यमंत्री यहां लगभग 900 करोड़ रुपये की 57 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेगें।इसके उपरांत 15 जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों में चेक का वितरण व उनके साथ संवाद भी करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री यहां जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की वास्तविकता को भी परेखेगें।उन्होंने बताया कि जनसभा स्थल व हैलिपैड के निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है।