35.5 C
Chandauli
Thursday, June 19, 2025

Buy now

मुटुन यादव की हत्या पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने साधा निशाना,बोले हत्याकांड सत्ता व अपराधियों के गठजोड़ का परिणाम

- Advertisement -


चंदौली। धानापुर हत्याकांड में मृत मुटुन यादव के शव का शुक्रवार पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस जुटे सपा नेताओं ने इसे सोची साजिश करार दिया। इस हत्याकांड को सीधे तौर सत्ता और अपराधियों का गठजोड़ करार दिया और पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन, सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने प्रकरण को समाजवादी पार्टी के संज्ञान में लाकर सदन में उठाने की बात कही। साथ ही मुख्यमंत्री से परिवार को सुरक्षा और न्याय देने की मांग की।
इस दौरान सपा के पूर्व सांसद रामकिशन ने कहा कि यह हत्या पूरी तरह से साजिश है, जिस व्यक्ति को सुरक्षा मिली हो और सुरक्षा व्यवस्था हटा ली गई हो, और उसके बाद उसकी हत्या हो जाए। इसका मतलब है कि शासन की मंशा ठीक नहीं है। पुलिस का कहना है कि इनके ऊपर भी मुकदमा दर्ज था। इसकी शुरुआत आरोपी पक्ष द्वारा की गई थी 2019 में हुई वारदात के दौरान पहले मुट्टन पर हमला किया गया। उनके पास असलहा था बचाव में मार दिया। वह भी गंभीर रूप से घायल हुए थे इसलिए उनको सुरक्षा दी गई थी। उसके बाद सुरक्षा हटाना बताता है कि पुलिस प्रशासन की संलिप्तता है। सकलडीहा के विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया। कहा कि प्रशासन अपराधियों से साथ साठ गांठ करके हत्या करवाई है। मृतक को सुरक्षा व्यवस्था मिली थी,जिसे कुछ हफ्ते पहले हटा दिया गया। इसके बाद उसकी हत्या करा दी गई। सपा विधायक ने सीधे तौर पर चंदौली पुलिस हत्या कराए जाने आरोप लगाया। कहा कि जिन लोगों पर हत्या का आरोप है वे 50 हजार इनामिया अपराधी है, वो भाजपा नेता के यहां बैठकर चाय की चुस्की ले रहा है। परिजनों ने पुलिस को फोटो भी दिखाया और बताया कि अपराधी वहां है, पकड़ लीजिए तो पुलिस भाजपा नेता के घर से पकड़ने में असमर्थता जाहिर कर दी और परिवार की सुरक्षा हटा ली गई। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम यादव, चकरू यादव, अशोक त्रिपाठी, दयाराम यादव, चंद्रशेखर यादव, औसफ अहमद उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights