29.1 C
Chandauli
Monday, February 16, 2026

Buy now

शराब की दुकान में लाखों की चोरी,कैमरे में कैद हुई वारदात

- Advertisement -


चंदौली। जनपद में चोरों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। रविवार की रात चोरों ने चकिया तिराहे पुलिस बूथ के पास स्थित एक शराब की दुकान को निशाना बना बनाया। साथ ही दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखें लाखों रुपये की नकदी और महंगी शराब की बोतलों पर हाथ साफ कर दिया।
चोर बड़ी सफाई से ताला तोड़कर दुकान में दाखिल हुए और गल्ले में रखी नकदी समेत कई ब्रांडेड शराब की बोतलें उठा ले गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में कुछ संदिग्ध युवक दुकान के अंदर आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। इस वारदात से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights