25.2 C
Chandauli
Saturday, October 18, 2025

Buy now

शिक्षा के साथ- साथ बच्चों में संस्कृति एवं संस्कारों का समावेश होना जरूरी:छत्रबली सिंह

- Advertisement -


शहाबगंज। दी बनारस पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव गुरुवार को बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के बीच मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर व पुष्प अर्पित कर किया। वहीं विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती बंदना प्रस्तुत कर मां शारदा की स्तुति कर कार्यक्रम की विधिवत प्रारंभ किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सुन्दर कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को झूमने पर विवश कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा शिक्षा के साथ- साथ बच्चों में संस्कृति एवं संस्कारों को समावेश होना जरूरी है। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की प्रसंशा की‌ तथा विद्यालय प्रबंधतंत्र एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी सराहा।और कहा कि प्रबंधक जहां विद्यालय की स्थापना कर मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित करता है। वहीं विद्यालय में पढ़ने आने वाले बच्चों को शिक्षक शिक्षा देकर सजाने, संवारने का कार्य करते है। जिसमें कभी-कभी डांटने फटकारने की जरूरत भी पड़ती है।

ऐसी परिस्थिति में बच्चों के साथ अभिभावकों को घबराना नहीं चाहिए। जैसे पत्थर पर हथौड़े की चोंट के बाद ही सुन्दर मूरत का निर्माण होता है।जो आगे बढ़कर अपने माता-पिता के साथ अपने देश प्रदेश का नाम रोशन करता है। उन्होंने कहां डिजिटल इंडिया के दौर में मोबाईल की बहुत जरूरत है। लेकिन इसका दुष्प्रभाव भी है।इस लिए बहुत जरूरत पड़ने पर ही मोबाइल का प्रयोग करें। समाजसेवी रतीश कुमार ने कहा कि वार्षिकोत्सव विद्यालय के पुरे साल का लेखा जोखा होता है। जिससे पता चलता है कि विद्यालय का पठन -पाठन कैसा है। उसी से बच्चों के कार्यों का मूल्यांकन होता है। इस दौरान सरस्वती बंदना,वन इंडिया गपशप,हर हर शम्भू,सोशल मीडिया नाटक,चांद वाला मुखड़ा, अंग्रेजी स्पीच,काली ताडंव,लेजी डांस,दंगल- दंगल ,दहेज प्रथा पर नाटक जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनोरंजन के साथ समाज को संदेश देने का कार्य किया।अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रबंधक उपेन्द्र मिश्र ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के सहयोग से विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाती। विद्यालय के बच्चे जनपद के टाप- टेन में जगह बना रहे हैं। वही विद्यालय द्वारा प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को विद्यालय के प्रबंधक ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में संस्थापक गुलाब मिश्र, प्रधानाचार्य रागिनी मिश्रा, प्रमुख प्रतिनिधि राकेश सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष गुलफाम अहमद मिक्कू, मुनिराज यादव,सजाउद्दीन, सबिता देवी,दिव्या मिश्र, मोहम्मद आलम,नारद सिंह,उत्कर्ष मिश्र, मोहम्मद इकबाल, कैलाश सिंह, कामिनी कौशल,हाफीज वलीउल्ला, विरेन्द्र सिंह,असना,रूमा, स्वपनील, जया,बिन्दू सिंह,सरोज पाल, केशरीनंदन जायसवाल,अजय सिंह, रामस्वरूप यादव सहित विद्यार्थी,शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप यादव ने किया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights