चंदौली। सैदपुर गंगा पुल छलांग लगाने वाली युवती चंचल के लिए फरिश्ता बने एसआई मनोज कुमार पांडेय को गाजीपुर के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने गेस्ट हाउस में सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने ने पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की प्रसंसा की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस विभाग में पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य कराने वाले पुलिस के जवान रहेंगे। जनता हमेशा सुरक्षित रहेंगी। एसआई मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि जनता को सुरक्षित रखना पुलिस का पहला कर्तब्य है। मानव जीवन से बढ़कर कोई जीवन नही है। मानव को हमेशा एक दूसरे के जीवन में काम आना चाहिए। यह धर्म हमें प्रेम दया और दूसरों की मदद करने की भावना के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है।दरअसल बलुआ थाना क्षेत्र के मोरनपुर गांव निवासी रमेश यादव व सुरेश यादव की पुत्री सोनी 18 वर्ष व चंचल 19 वर्ष किसी कारण सैदपुर गंगा पुल से अचानक छलांग लगा थी। जिसमें सोनी की मौत हो गई थी। वही चंचल को सैदपुर चौकी इंचार्ज मनोज पांडेय ने तत्पर्यता दिखाते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा उसकी जान बच गई।