चंदौली मुख्यालय पर हल्की बारिश की बूँदाबाँदी ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया। मामूली बारिश के बाद ही पूरी नगर की लाइट गुल हो गई।जिससे लोगों को पूरी रात भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बहाल न होने से मुख्यालय वासियों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी और रोजमर्रा की गतिविधियां भी प्रभावित हुईं।
थोड़ी सी बारिश में ही बिजली व्यवस्था ठप हो जाना विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। पूरी रात बिजली न आने से गर्मी और उमस के बीच लोगों को नींद तक नसीब नहीं हुई। वहीं, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप ने स्थिति को और भी खराब कर दिया, जिससे लोग खासे परेशान दिखे। रमज़ान के आखिरी दिनों में बिजली कटौती ने मुस्लिम समुदाय के लिए मुश्किलें और बढ़ा दीं। रोजेदारों को इबादत और सेहरी की तैयारी अंधेरे में करनी पड़ी। कई लोगों ने बताया कि बिजली न होने से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई, जिससे दिक्कतें दोगुनी हो गईं। जिला प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ लोगों में नाराजगी साफ देखी जा रही है। लोगों ने जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था सुधारने और ऐसी समस्याओं से स्थायी समाधान की मांग की है।

