12 C
New York
Wednesday, March 12, 2025

Buy now

Chandauli:अपर आयुक्त ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण,किसानों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने का दिया निर्देश

- Advertisement -


चंदौली। अपर आयुक्त एवं खाद्य विभाग के नोडल अधिकारी राममूर्ति पांडेय ने नवीन मंडी में बने क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान क्रय केंद्रों पर धान खरीद के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं देखी। साथ ही धान खरीद के संबंध में अधिकारियों से जानकारी हासिल किया। वहीं संबंधित अधिकारियों के साथ ही केंद्र प्रभारियों को पारदर्शिता के साथ धान खरीद में तेजी लाने के साथ ही क्रय केंद्रों पर किसानों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने नवीन मंडी में विभिन्न एजेंसियों के बने कुल 10 क्रय केंद्रों पर धान खरीद की व्यवस्था देखी। उन्होंने चावल उतार में तेजी लाने का निर्देश दिया। ताकि यहां धान प्रेषण तेजी से कराया जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने अभी से ही गेहूं खरीद का प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया। अपर आयुक्त ने मंडी सचिव व एफसीआई के एरिया मैनेजर के साथ बैठक भी किया। इस दौरान आवश्यक दिया निर्देश दिया। उन्होंने चहनियां क्षेत्र में चावल में पोषण तत्व मिलाने वाले एसआरके प्लांट की भी व्यवस्थाएं देखा। अपर आयुक्त के साथ भारत सरकार से खाद्य विभाग के लाइजिनंग अफसर प्रतीक, आरएमओ मुख्यालय रतन शुक्ला, आरएमओ वाराणसी प्रदीप शुक्ला, खाद्य विपणन अधिकारी अनुपम निगम, एआरकोआपरेटिव श्री प्रकाश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

इनसेट—–
2 लाख 35 हजार मिट्रिक टन खरीद का लक्ष्य

चंदौली। शासन की ओर से जिले में 2 लाख 35 हजार मिट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित है। इसके लिए विभिन्न एजेंसियों के कुल 112 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर एक नवंबर से धान की खरीद भी शुरू है। क्रय केंद्रों पर 28 दिसंबर शनिवार तक 10 हजार 148 किसानों से 38 प्रतिशत कुल 87 हजार 316 एमटी धान की खरीद भी हो चुकी है। वहीं 177 करोड़ भुगतान भी किसानों के खाते में कर दिया गया है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights