चंदौली। कस्बा इंचार्ज वीरेंद्र कुमार यादव रविवार को पुलिस चौकी के समीप दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान की सख्त कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस और ओवरस्पीडिंग करने वाले कई वाहन चालकों को रोका गया। चेकिंग के दौरान कुछ वाहन चालक डर के मारे इधर-उधर भागते हुए नजर आए। कस्बा इंचार्ज वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा बढ़ाने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। इस चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में एक चेतावनी का माहौल बना और यह भी दिखा कि यातायात नियमों का पालन करना कितना महत्वपूर्ण है।

वही उन्होंने पैदल गश्त के दौरान प्रमुख मार्गो, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग किया। और आम जन से संवाद स्थापित कर कहा कि पुलिस शांति,सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है। साथ ही अराजक तत्वों पर कार्रवाई का शिकंजा कसने में जुट गई हैं। बाजार में कोई व्यक्ति संदिग्ध अथवा अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहा तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दे। जिससे पुलिस ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाई कर सकें।

