22.1 C
Chandauli
Tuesday, November 4, 2025

Buy now

Chandauli:किसानों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मिले सैयदराजा विधायक सुशील सिंह,बोले मोंथा चक्रवात आपदा में बर्बाद फसलों का उचित मुआवजा देगी सरकार

- Advertisement -


चंदौली। जनपद में मोंथा चक्रवात प्रकृतिक आपदा से किसानों के फसलों की क्षति को लेकर मंगलवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में भाजपा सरकार किसानों के साथ हैं। मोंथा आपदा में जिन भी किसानों का फसल बर्बाद हुआ हैं अधिकारियों के माध्यम से उनके खेतों के सर्वे कराकर सरकार की तरफ से उनको उचित मुवावजा दिया जाएगा।
कहा कि जनपद चंदौली देश व प्रदेश में धान के कटोरे के नाम से विख्यात हैं। साथ ही जनपद के लोगों का मुख्य आजीविका खेती ही हैं। इसके लिए मोंथा चक्रवात प्रकृतिक आपदा में जिन किसानों के फसलों की क्षति हुई हैं। इसको सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतः संज्ञान में लिया हैं। साथ ही सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया हैं। कि जिन भी किसानों का फसल प्रकृतिक आपदा से नुकसान हुआ हैं। उनके खेतों का अधिकारियों व लेखपाल के माध्यम से सर्वे कराकर उनको उचित मुवावजा दिया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएंगी। कहा कि किसानों का एक हेक्टेयर में 56 कुंतल खरीदने का प्राविधान था। उसको भाजपा सरकार एक हेक्टेयर में 75 कुंतल खरीदारी करने जा रही हैं।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights