चंदौली। शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता लागू किए जाने के विरोध में सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय सदर से अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। उक्त जुलूस का नेतृत्व जिला अध्यक्ष राम इच्छा सिंह ने किया। जहाँ बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल होकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।
मशाल जुलूस पूर्व माध्यमिक विद्यालय सदर से शुरू होकर कचहरी अंडरपास होते हुए पावर हाउस अंडरपास तक गया और पुनः विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एक सितंबर 2025 को दिए गए निर्णय के अनुसार 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टेट परीक्षा पास करना अनिवार्य कर दिया गया है।

इस आदेश के तहत परीक्षा पास न करने वाले शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति का सामना करना पड़ सकता है। जिससे देशभर में लगभग 25 लाख शिक्षक प्रभावित होंगे। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस निर्णय के खिलाफ कानून में संशोधन कर शिक्षकों की नौकरी सुरक्षित की जाए। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष आनंद कुमार पाण्डे ने कहा कि शिक्षक पूरी तरह अनुशासित और संवैधानिक तरीके से अपनी लड़ाई लड़ेंगे। सरकार जबतक सकारात्मक निर्णय नहीं लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान शिक्षक कुँवर बीरेंद्र प्रताप सिंह, विजय शंकर सिंह, इंद्रजीत यादव, शाहबाज खान, अफसाना बेगम, किरण सिंह, पुष्पा सिंह, ज्योति सिंह, निशा सिंह, विधि श्रीवास्तव, बेबी मौर्या नगमा अशरफ, विनोद कुमारी यादव, रेखा सिंह, काजल पाठक प्रीति जायसवाल, जयंती अग्रहरि, अनुप्रिया पाठक, शालू, ममता सेठ, शहनीज फातिमा, प्रियंका यादव, प्रियंका जायसवाल, शकुंतला, शबनम परवीन, अंकिता मौर्या सोना सोनकर शिक्षक शिक्षिकाएं सम्मिलित रही।

