चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के खुरहूँजा में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धनेजा गांव के समीप गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से घटना में शामिल चाकू बरामद किया गया। बबुरी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 109 (1) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
बताया कि धनेजा गांव में ट्रैक्टर से गेहूं ढुवाई का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर के पीछे मोटर साइकिल से विशाल शर्मा द्वारा हार्न देकर ट्रैक्टर से पास मांगा गया लेकिन जगह नही मिलने के कारण पास देने में विलम्ब हुआ। तभी अचानक विशाल शर्मा ने ट्रैक्टर रुकवाकर अपने बैग से चाकू निकालकर ट्रैक्टर चालक रवि के गर्दन पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। जिससे उसका बाया कान कट गया और मारने पीटने पर चोटे आई। वादी से तहरीर के आधार पर थाना पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-38/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीकृत कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। जिसको मुखबिर की सूचना और गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव, सुनील कुमार, प्रेमचन्द दूबे मौजूद रहे।

