नौगढ़। क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद गांवों में दहशत का माहौल बन रहा है। ग्रामीणों में भय और असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो रही है। वन विभाग ने इस वायरल बी डी ओ को लेकर ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी जयमोहनी अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो की जांच में स्थान की पुष्टि नहीं हो पा रही है।
कहा कि वीडियो में घना जंगल दिखाई पड़ने से किसी वन क्षेत्र का दृश्य है। वन अधिकारी ने बताया कि जंगलों में हिंसक और अहिंसक दोनों प्रकार के वन्यजीवों का प्राकृतिक निवास होता है। ऐसे में लोगों को अनाधिकृत रूप से जंगलों में प्रवेश नहीं करना चाहिए। साथ ही आरक्षित वन भूमि पर झोपड़ी या अस्थायी निवास बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया है कि लोग सुरक्षा नियमों का पालन करें और वन क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। बताया कि सड़कों पर आवागमन के दौरान विशेष सतर्कता बरतना जरूरी है। वन विभाग का क्षेत्र में लगातार निगरानी जारी है हर किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। कहा कि पिछले एक वर्ष में भालू के हमले में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। जिसमें सभी घटनाएं जंगल में ही हुई हैं। रिहायशी क्षेत्रों में जंगली जानवरों से किसी व्यक्ति पर हमले की कोई घटना सामने नहीं आई है। वन विभाग ने लोगों से अफवाहों से बचने व किसी भी वन्यजीव को रिहायशी बस्तियों गांवों में आने की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील किया है।

