26.1 C
Chandauli
Wednesday, April 8, 2026

Buy now

Chandauli:तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला मौक़े पर दर्दनाक मौत,ट्रक व चालक की तलाश में जुटी पुलिस

- Advertisement -


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर गांव के समीप नेशनल हाईवे कर बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौक़े पर पहुची पुलिस ने तत्काल युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाई में जुट गई।
बताते है कि सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी लवकुश कुमार 30 वर्ष अपने बाइक से चंदौली आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे लवकुश की मौक़े पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत मंडी चौकी प्रभारी रावेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा ट्रक व चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights