चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी ने जनपद में भाजपा सरकार पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की ततपश्चात जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी कांग्रेसियों ने जिले में भ्रष्टाचार को प्रधानमंत्री के नाम सबोधित ज्ञापन सौंपा
इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। तब से चंदौली सहित पूरे देश में भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच गया है। वाराणसी और चंदौली में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के स्लैब गिरने की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सरकार के विकास मॉडल की वास्तविकता को उजागर करता है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि भाजपा सरकार विकास कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी कर कमीशनखोरी को बढ़ावा दे रही है। जिससे आम जनता की जान और धन दोनों खतरे में पड़ रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि बनौली खुर्द में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज गिरने के मामले में एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित कर सभी निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज, स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे परियोजनाओं की गुणवत्ता की जांच कराई जाए।

