नौगढ़। नौगढ़-मद्धूपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार को चोरमरवा पुलिया के समीप मजदूरों से भरी पिकअप से अनियंत्रित होकर के सीएनजी टेंपो में पीछे से जोरदार टक्कर लग गया, जिससे दोनों वाहनों में सवार 14 यात्री घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ व जनपद सोनभद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मद्धुपुर में भर्ती कराए जाने पर प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने जिला अस्पतालों में रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर मे जयमोहनी भूर्तिया गांव से पिकअप वाहन संख्या यूपी 64 एटी 4907 में कई गांवों के मजदूर क्षेत्र के धौठवा जंगल में जलावनी लकड़ी लेने के लिए जा रहे थे। वहीं सीएनजी टेंपो संख्या यूपी 64 सीटी 1830 नौगढ़ बाजार से सवारियां लेकर मद्धूपुर, जनपद सोनभद्र जा रहा था। रास्ते में चोरमरवा पुलिया के समीप पिकअप अनियंत्रित होकर टेंपो पर पीछे से चढ़ गई, जिससे टेंपो व पिकअप असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में गुड्डी 42 वर्ष, मीरा 40 वर्ष अनीता 13 वर्ष मुनाकि 45 वर्ष प्यारी 18 वर्ष उषा 26 वर्ष बलवन्ती 60 वर्ष अमली 48 वर्ष संगीता 35 वर्ष संगीता 40 वर्ष गिरजा 58 सहित कुल 11 लोगों को गंभीर रूप से घायलावस्था में 112 नंबर पुलिस वाहन व एंबुलेंस से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया गया। वहीं गुलाबी 40 वर्ष सविता 50 वर्ष व ऊषा 50 वर्ष को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मद्धुपुर सोनभद्र पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया व जिला अस्पताल रावटसगंज जनपद सोनभद्र के लिए रेफर कर दिया।

