27.9 C
Chandauli
Wednesday, August 20, 2025

Buy now

Chandauli:पति ने पत्नी की ऐसी हत्या की कांप जाएगी रूह,ऐसे दिया घटना को अंजाम

- Advertisement -


चन्दौली के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र बथावर गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य ने फावड़े से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। और खुद पुलिस को सूचना दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
बताते हैं कि बाथवर गांव के स्व.जामवंत यादव का पुत्र भगवान दास यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य है। वह सुबह अपने बच्चों को घर से बाहर निकालकर अपनी पत्नी की क्रीम कला 30 वर्ष को फावड़े से सिर पर प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। और खुद पुलिस को घटना की जानकारी दी। भगवान दास की शादी 2011 में चहनिया के हिनौता गांव के धर्मराज यादव की पुत्री क्रीम कला से हुई थी। क्रीम कला तीन बहन थी। और भाई नही था।भगवान दास चाहता था कि उसको ससुराल की संपत्ति मिल जाय इसके लिए पत्नी से आए दिन विवाद करता था। मंगलवार की सुबह भी इसी मामले को लेकर विवाद हुआ। और पत्नी क्रीम कला को फावड़े से मारकर हत्या कर दी।भगवान दास को एक पुत्र विराट 11 वर्ष और एक पुत्री शृष्टि 5 वर्ष है। घटना की जानकारों मिलते ही सीओ श्वेता तिवारी सहित भारी पुलिस बल और फोरेंसिक की टीम पहुची। और शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्यवाही में जुट गई है। सीओ श्वेता तिवारी ने बताया कि भगवान दास ने घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या की है।आरोपी की गिरफ्तरी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights