29 C
Chandauli
Wednesday, March 11, 2026

Buy now

Chandauli:पानी की पाइपलाइन फटने से दूषित पानी पीने को मजबूर वार्डवासी,रमजान के महीने में रोजेदारों को सहरी व इफ्तार के समय नही मिल रहा स्वच्छ पानी

- Advertisement -


चंदौली। नगर क्षेत्र में हर घर जल योजना के तहत कराए गए पाइपलाइन बिछाने के कार्य ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पानी की आपूर्ति के लिए नगर की कई सड़कों और गलियों को खोद दिया गया। लेकिन मरम्मत के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई गई। परिणामस्वरूप कई स्थानों पर सड़कें टूटी हुई हैं। और गलियां उखड़ गई हैं। जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति तब और गंभीर हो गई जब किदवई नगर में पानी की पाइपलाइन फटने की घटनाएं सामने आईं। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गंदा पानी साफ पानी की सप्लाई में मिल जाने की शिकायतें भी बढ़ गई हैं। वार्डवासियों का कहना है कि उनके घरों में बदबूदार और मटमैला पानी पहुंच रहा है, जिसे मजबूरी में उपयोग करना पड़ रहा है। दूषित पानी की वजह से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। इन समस्याओं के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। खासकर पवित्र महीने रमजान महीने में रोजेदारों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। सहरी और इफ्तार के समय स्वच्छ पानी उपलब्ध न होने से उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों को बाहर से पानी मंगवाना पड़ रहा है। जिससे उनका अतिरिक्त खर्च भी बढ़ गया है। इस बाबत अधिशाषी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को फटा पाइप लाइन बनाने का निर्देश दिया है। जल्द ही उसको दुरुस्त कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
इनसेट——
खानापूर्ति कर रहे नगर पंचायत के कर्मचारी
चंदौली। किदवई नगर में फटे पाइप लाइन को बनाना के नाम पर नगर पंचायत के कर्मचारी महज खानापूर्ति कर रहे है। जिससे वार्डवासियों के समस्या का समाधान नही हो रहा है। उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights