चंदौली। देशभर के बेसिक शिक्षकों में सर्वोच्च न्यायालय के हालिया आदेश के बाद भारी आक्रोश और असमंजस की स्थिति है। बृहस्पतिवार को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ बैनर तले शिक्षकों ने मुख्यालय पर विरोध प्रदशर्न किया। साथ ही कलेक्ट्रेट पहुचकर प्रशासनिक अधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष संतोश कुमार सिंह और जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि 2001 से पूर्व नियुक्त कई शिक्षक केवल इंटरमीडिएट व बीटीसी योग्यता धारक हैं। जिन्हें नई व्यवस्था में आवेदन करने का अवसर ही नहीं मिलेगा। वहीं आयु सीमा 40 वर्ष तय होने के कारण भी अधिकांश शिक्षक पात्र नहीं रह जाएंगे।

शिक्षकों मांग की है कि 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त सभी बेसिक शिक्षकों को टेट से मुक्त किया जाए। और इसके लिए सरकार अध्यादेश लाकर कानून में संशोधन करे। अन्यथा लाखों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। इस कार्यक्रम में विकाश चंद सिंह, विनोद सिंह, अरविंद यादव, शादानंद दुबे, प्रशांत सिंह जय गोविंद सिंह धीरेन्द्र सिंह, अतुल श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे।

