30.3 C
Chandauli
Monday, April 13, 2026

Buy now

Chandauli:मिर्जापुर में अधिवक्ता की हत्या पर सिविल बार में जताया रोष,अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

- Advertisement -


चंदौली। सिविल बार सभागार में सोमवार को अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक असाधारण बैठक आयोजित की गई। जिसमें मिर्जापुर के युवा अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह एडवोकेट की अपराधियों द्वारा गोली मारकर की गई। अधिवक्ताओं ने नृशंस हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की साथ ही घटना को लेकर भारी आक्रोश जताया। इस जघन्य घटना के विरोध में समस्त अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में चक्रमण कर प्रदर्शन किया।
साथ ही न्यायिक कार्य से विरत रहने रहें अधिवक्ताओं ने शासन-प्रशासन से मांग की कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अविलंब अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। अंत में तहसील में शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें मृतक अधिवक्ता की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान विनय कुमार सिंह, श्यामसुन्दर सिंह, उज्ज्वल सिंह, चन्द्रभानु सिंह, गोकुल प्रसाद, मनोज कुमार सिंह, गौरव सिंह, उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights