17 C
Chandauli
Friday, January 23, 2026

Buy now

Chandauli:मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में एक दूसरे के हुए 57 जोड़े

- Advertisement -

चंदौली। सदर विकास खंड व नगर पंचायत में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल व ब्लाक प्रमुख संजय सिंह बबलू ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सदर विकास खंड में 50 व नगर पंचायत में 7 जोड़ो की शादी मंत्रोच्चार के साथ कराई गई। वही शादी संपन्न होने के बाद वर वधु को आशीर्वचन के साथ उनको प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
इस दौरान सदर ब्लाक प्रमुख संजय सिंह बबलू ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में गरीबों व ज़रूरतमंद परिवारों के बेटियों की शादी के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दिया जा रहा है। जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव हो सकें। इस समारोहों में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग एकजुट होते हैं। जो सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करता है। सामुहिक विवाह में गरीब परिवारों के बच्चों की शादी सम्मानजनक पूर्वक कराई जाती है।  

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights