26.9 C
Chandauli
Monday, March 23, 2026

Buy now

Chandauli:मुख्यालय पर सख्त वाहन चेकिंग अभियान में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ हुई कार्रवाई

- Advertisement -


चंदौली। मुख्यालय पर यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में सोमवार की रात दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम सड़कों पर पूरी मुस्तैदी के साथ नजर आई। जिससे वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। अचानक हुई इस सख्ती से कई लोग घबराए नजर आए। और जल्दबाजी में रास्ता बदलते भी देखे गए।
अभियान के दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहनों की गहन जांच की गई। खास तौर पर बिना हेलमेट चलने वाले बाइक सवारों और तीन सवारी बैठाकर चलने वालों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। नियमों की अनदेखी करने वाले दर्जनों वाहन चालकों का चालान काटा गया। इसके साथ ही पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। और हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने तथा सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया।सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। और इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक बनाना है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights