15 C
Chandauli
Friday, February 6, 2026

Buy now

Chandauli:यथार्थ नर्सिंग कालेज के विद्यार्थियों ने ली कर्तव्यबोध का शपथ

- Advertisement -


चंदौली। यथार्थ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट, चंदौली में नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पेशेवर निष्ठा, मानवीय संवेदना तथा स्वास्थ्य सेवा के प्रति कर्तव्यबोध को सुदृढ़ करना रहा। मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि नर्सिंग सेवा केवल एक व्यावसायिक दायित्व नहीं, बल्कि पीड़ित मानवता की निस्वार्थ सेवा का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदारी, करुणा एवं समर्पण भाव के साथ स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में कार्य करने का आह्वान किया।


प्रबंधक धनंजय सिंह ने कहा कि नर्सिंग पेशा अनुशासन, नैतिकता और सेवा भावना की त्रिवेणी है, जिसे जीवनभर आत्मसात करना ही एक सच्चे नर्स की पहचान है। समारोह में संस्थान की प्राचार्या डॉ. जेनेट जे, उप-प्राचार्य प्रदीप गर्ग, असिस्टेंट नर्सिंग प्रोफेसर  धर्मेंद्र सिंह, आकृति यादव, सोनी चौहान, रिंकू मौर्या, अनुराधा प्रजापति, किशनू झा, नीलम, वंदना पाठक, विशाल दुबे, अर्चना राज सहित समस्त फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान बी.एससी. नर्सिंग एवं ए.एन.एम. जी एन एम के विद्यार्थियों ने सेवा, गोपनीयता, रोगी सम्मान एवं पेशेवर आचार संहिता का पालन करने की कर्तव्यबोध की शपथ ली। समारोह का समापन राष्ट्र एवं समाज के प्रति समर्पित स्वास्थ्य सेवाओं के संकल्प के साथ हुआ। आरडी मेमोरियल हास्पिटल के संचालक डॉ शुभम सिंह, डॉ दिव्यांगी सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights