नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने अपने शरीर पर डीजल डालकर खुद को आग के हलावे कर दिया। घटना से परिजनों हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू आया और इलाज के लिए इलाज जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
बताते है कि अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव निवासी विजय उर्फ पिंटू खरवार की 19 वर्षीय पुत्री सुमन रविवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में अपने शरीर पर डीजल डालकर मकान के कमरे में आग लगा ली। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां हालात गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार प्रेम प्रसंग में आडे आ रहे परिवार से आजीज युवती ने आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस बाबत थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि जिला चिकित्सालय में युवती का बयान दर्ज किया गया है। जिसमें युवती ने स्वयं आग लगाने की बात कबूल की है। फिलहाल ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

