चंदौली। विगत दिनों पूर्व मुगलसराय थाना क्षेत्र हुए लूटकांड में पुलिस ने व स्वाट व सर्विलांस क्राइमब्रांच की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी के समीप चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से 2300 नगद एक सोने की लाकेट दो मोबाइल एक धारदार तलवार व एक बाइक बरामद किया गया। उक्त मामले का खुलसा पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने मुगलसराय कोतवाली में किया।
उन्होंने बताया कि दो अप्रैल को वादी रविंद्र कुमार और रोहित सिंह गोरखपुर से धान बेचकर लौट रहे थे। रात करीब एक बजे कुरहना ओवरब्रिज के पास वाहन रोकने के दौरान तीन अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार के बल पर हमला कर 45 हजार रुपए मोबाइल फोन और सोने का लॉकेट लूट लिया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सर्विलांस और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पांच अप्रैल को इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 23 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, एक लॉकेट, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अवैध तलवार बरामद की गई। पूछताछ में चालक रोहित पटेल ने ही अपने साथियों को पैसों की जानकारी देकर लूट की योजना बनाई थी। घटना को वास्तविक दिखाने के लिए उसने खुद पर भी हमला दिखाया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर रही है।

