39.1 C
Chandauli
Monday, May 19, 2025

Buy now

Chandauli:विकास कार्यों में लापरवाही पर डीपीआरओ ने दो प्रधानों को नोटिस जारी कर मांगा स्पष्टीकरण,सही जवाब नही देने पर पंचायत राज अधिनियम के तहत होगी कार्यवाई

- Advertisement -


चंदौली। विकास कार्यों में लापरवाही और अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी करने पर डीपीआरओ नीरज सिन्हा ने दो ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किया है। साथ ही तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। इससे ग्राम प्रधानों में हड़कम्प मच गया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने बतााया कि स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत सदर विकास खंड के बबुरी ग्राम पंचायत और जगदीशसराय हिनौता को माडल के रूप में विकसित किया जाना है। इसके लिए ग्राम प्रधानों के एसएनए खाते में धनराशि जारी की गई थी। बबुरी ग्राम प्रधान राजकुमारी देवी और जगदीशसराय हिनौता के प्रधान प्रमोद कुमार पासवान को विशेष रूप से ग्राम में निर्मित आरआरसी केंद्र का संचालन करने और गांव के चारों ओर फैले कूड़े और पालीथिन को सुरक्षित रूप से निस्तारित करने का निर्देश दिया गया था। गुरुवार को निरीक्षण के दौरान दो ग्राम पंचायतों में आरआरसी केंद्र बंद पाया गया। वहीं गांव में कूड़ा और पालीथिन फैला मिला। दोनों प्रधानों की ओर से कार्यों में लापरवाही और आदेशों की अनदेखी की गई थी। इसपर दोनों प्रधानों को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है। कि यदि निर्धारित अवधि में जवाब नहीं मिला तो उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम के तहत पद से हटाने का कार्य किया जाएगा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights