चंदौली। अधिशासी अभियंता आशीष कुमार के निर्देश पर मंगलवार को विजिलेंस टीम और बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने मुख्यालय पर बकायादारों व अवैध कनेक्शन धारियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। इस दौरान बिजली विभाग की टीम को देख उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। कई उपभोक्ता अपने कनेक्शन व बकाया बिल को लेकर सतर्क नजर आए।
बिजलेंस व बिजली विभाग की टीम ने मुख्यालय पर घर-घर जाकर बिजली कनेक्शनों की जांच की जहा 1905 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का रिचार्ज कराया साथ ही 122 बकायादार उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली की। वही 64 उपभोक्ताओं के आवास बंद पाए गए। इसके अलावा मीटर के साथ बाईपास चला रहे 15 उपभोक्ताओं पर कानूनी कार्यवाई की गई। अधिशासी अभियंता आशीष कुमार बताया बताया कि बिजली चोरी और बाईपास के माध्यम से बिजली इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बकायादारों के खिलाफ विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य राजस्व वसूली बढ़ाना और बिजली चोरी पर अंकुश लगाना है। उन्होंने बकायादारों से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपना बकाया बिजली बिल जमा कर दें। अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अवर अभियंता प्रमोद यादव ने बताया कि बिजली चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे। जिससे बिजली व्यवस्था को सुचारु और पारदर्शी बनाया जा सके। इस दौरान राहुल कुमार, रामा, धर्मेंद्र, अभिषेक, बृजेश, धीरज, अर्जुन, विनय, धनंजय मौजूद रहे।

